फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli speaks about his comeback For IPL 10

कोहली ने बताया मैदान में अपनी वापसी का समय

Sun, 02 Apr 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 02 Apr 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli speaks about his comeback For IPL 10
विराट कोहली
आईपीएल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वो कब मैदान में वापसी करेंगे। रांची में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होने वाले कोहली आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद उनके साथी लोकेश राहुल भी कंधे की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हाल ही में नवनियुक्त कप्तान एबी डीविलियर्स भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


ऐसे में आरसीबी की टीम बड़े संकट में नजर आ रही है। टीम इंडिया के कप्तान ने तमाम आशंकाओं के बीच बताया कि वो कब मैदान में वापसी कर रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कोहली ने अपनी संभावित वापसी पर जानकारी दी। बीसीसीआई ने 1 अप्रैल को प्रेस रीलीज में स्पष्ट किया कोहली प्रतियोगिता का शुरुआती भाग मिस करने वाले हैं। संभव है कि कोहली के बारे में ज्यादा जानकारी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

संकट फंसी है टीम, 5 अप्रैल को है पहला मैच

Virat Kohli speaks about his comeback For IPL 10
विराट कोहली
आरसीबी के कोच डैनियल विट्टोरी ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में एबी डीविलियर्स टीम की कमान संभालेंगे। पीठ में चोट लगने के बाद एबी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि वो आईपीएल में हिस्सा लेंगे या नहीं।

आरसीबी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेलने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ यह मैच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

आईपीएल बेहद ग्लैमर भरी लीग है। ऐसे में बीसीसीआई को सावधानी बरतनी चाहिए कि कोहली अपनी फिटनेस को लेकर जल्दबाजी ने करें। टीम इंडिया के आने वाली 1 जून से इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। ऐसे में कोहली कि फिटनेस से रिस्क लेना, कतई समझदारी वाली बात नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed