फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Organizational Meeting Ram Madhav Bansuri Swaraj and Arvind Menon to Review

देहरादून: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित

Fri, 02 Oct 2026 02:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व प्रदेश से लेकर जिलास्तर तक संगठन की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Organizational Meeting Ram Madhav Bansuri Swaraj and Arvind Menon to Review
भाजपा की संगठनात्मक बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में शामिल होंगे। तीनों नेताओं का उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पहला विस्तृत संगठनात्मक प्रवास है।

विज्ञापन

दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन से लेकर जिलास्तर तक पार्टी की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई है। इसके बाद सातों मोर्चों की टीम के साथ भी संवाद प्रस्तावित है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने हाल ही में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया था। उनके साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed