फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan To Star In Rakeysh Om Prakash Mehra Film With Anil Kapoor

17 साल बाद अनिल के साथ फिर बनेगी ऐश्वर्या की जोड़ी

Mon, 05 Jun 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 05 Jun 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan To Star In Rakeysh Om Prakash Mehra Film With Anil Kapoor
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अनिल कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा प्रोड्यूस करेंगे और डायरेक्टर अतुल मांजरेकर इसका निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन


राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ये खबर कंफर्म कर दी है। उन्होंने मुंबई मिरर से कहा, 'हम इस साल के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ये ड्रामा नहीं बल्कि खुशमिजाज फिल्म है। हमें खुशी है कि ऐश्वर्या ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।'
विज्ञापन


इस फिल्म का नाम 'फैनी खान' है जो इंग्लिश फिल्म 'एवरिबडीज फेमस' का रिमेक है। आपको बता दें कि इस फिल्म के बारे में अनिल कपूर ने पिछले साल ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने अपनी गाते हुए तस्वीर डाली थी। ये फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें अनिल पिता की भूमिका में होंगे। ऐश्वर्या के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐश्वर्या और अनिल ने इससे पहले भी दो सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'हमारा दिल आपके पास है' और 'ताल' में साथ काम किया था। अब 17 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है।


पहले खबरें थीं कि ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म करने जा रही हैं लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है। ऐश्वर्या और अभिषेक को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' भी ऑफर हुई थी लेकिन शायद उन्हें फिल्म का स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed