{"_id":"58e4b17d4f1c1b4c3e5b6729","slug":"kajol-takes-a-dig-at-karan-johar-says-fake-honesty-sells-books-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजोल ने करण जौहर पर साधा निशाना, कहा - झूठी ईमानदारी से बिकती हैं किताबें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल ने करण जौहर पर साधा निशाना, कहा - झूठी ईमानदारी से बिकती हैं किताबें
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Wed, 05 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
काजोल ने करण जौहर पर तोड़ी चुप्पी
एक वक्त था जब करण जौहर और काजोल बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे और इंडस्ट्री में उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। मगर आज दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गई हैं कि दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। काजोल ने वैसे तो अभी तक इस मसले पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन हाल ही उन्होंने करण पर तंज कसते हुए कुछ कहा है।
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक काजोल ने कहा, 'मेरे हिसाब से इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर है।और मैं ऐसा ही करुंगी। जब मैं इस मुद्दे पर अपना विचार रखूंगी तो मैं चाहूंगी कि ये बात पूरी दुनिया सुने।'
काजोल ने करण का सीधा नाम ना लेते हुए कहा कि हमारे आसपास लोग झूठी ईमानदारी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज कल काफी लोग ये कहते हैं कि मैं ईमानदार हूं लेकिन ऐसा वो सिर्फ किताबें और फिल्में बेचने के लिए करते हैं। मुझे नहीं मालूम लेकिन कैमरे के सामने झूठ बोलने के कई कारण हैं। मुझे लगता है कि ईमानदारी शब्द का दुरुपयोग किया जाता है।'
विज्ञापन
अभी हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब काजोल से सवाल किया गया था कि क्या वो करण के जुड़वा बच्चों से मिलने जाएंगी तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया था।
दोनों के बीच दूरियां पिछले साल आई थीं जब करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की रिलीज होनी थी। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक ऑडियो शेयर किया था जिसमें करण जौहर फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी को पैसे देने की बात कर रहे थे। अजय के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए काजोल ने लिखा था कि वो काफी शॉक्ड हैं। काजोल की इसी हरकत ने करण को काफी दुखी कर दिया था और इसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब 'An Unsuitable Boy' में किया था।