{"_id":"58e9c5844f1c1bf8335b7a00","slug":"parineeti-discreetly-mocks-alia-and-shraddha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगिंग को लेकर परिणीति ने आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर पर कसा तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगिंग को लेकर परिणीति ने आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर पर कसा तंज
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए कमर तोड़ मेहनत करती नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में परिणीति पहली बार गाना गाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में परिणीति 'माना के हम यार नहीं' गाने से सिंगिंग में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।
इससे पहले आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर भी सिंगिंग में अपना हाथ आजमा चुकीं हैं, इसलिए परिणीति की तुलना आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर से की जा रही है, जिसे लेकर परिणीति ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया और श्रद्धा पर निशाना साधा।
परिणीति ने कहा,' 'कसम में मैं इन सब बातों के बारे में कभी सोचती भी नहीं हूं, मैं लाइफ में संगीत की दीवानी हूं। जब स्टूडियों में मैं माइक के सामने रिकॉर्डिंग कर रही थी तो मैं सिर्फ अपने गाने के बारे में सोच रही थी। मैं इसके लिए किसी भी तरह की ऑटो-ट्यून का सहारा नहीं लेना चाहती थी। जो आपने इस गाने में सुना वो सिर्फ मेरी ही आवाज है, कुछ भी फिक्स नहीं किया है।'

ऑटोट्यून का सहारा मेरी शिक्षा पर चांटा
इसके बाद परिणीति ने कहा कि उन्हे किसी भी तरह के ऑटो-ट्यून की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उन्होंने म्यूजिक सीखा है और इस बात के लिए उन्हे खुद पर गर्व हैं। इसके बावजूद अगर वो किसी तरह की ऑटोट्यून का सहारा लेती तो वो उनकी शिक्षा पर एक चांटे की तरह होता।
आपको बता दें अपने डेब्यू गाने के लिए परिणीति को जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि वो अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के कदमों पर चल रहीं हैं , इससे पहले प्रियंका बॉलीवुड में आपनी आवाज का जलवा बिखेर चुकी हैं।
यशराज बैनर में बन रही इस फिल्म को अक्षय रॉय ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ आयुषमान खुराना दिखाई देगें। इस जोड़ी की ये पहली फिल्म हैं।