फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajkummar rao speaks over the on screen dancing character

स्क्रीन पर डांस करने से डर नहीं लगता: राजकुमार राव

Tue, 08 Aug 2017 04:09 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
rajkummar rao speaks over the on screen dancing character

भारतीय सिनेमा में ज्यादातर ऑफ बीट फिल्में करने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि वह नाच और गाने से भरपूर ठेठ बॉलीवुड फिल्म करना पसंद करेंगे। अपनी नई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में राव सह-कलाकार कृति सैनन और आयुष्मान खुराना के साथ नाचते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन


कृति और आयुष्मान को फिल्मों में नाच-गाना करते हुए देखा जा चुका है लेकिन राव के लिए यह नया अनुभव है। राव का कहना है कि उन्हें हमेशा डांस करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन


राव ने यहां कल रात फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर संवाददाताओं से कहा, 'मुझे डांस से कोई डर नहीं लगता। जब मैं बढ़ा हो रहा था तो मैं बहुत डांस करता था और इस तरह मैंने मंच पर जाना शुरू कर दिया। लेकिन जब मुझे अभिनय से प्यार हुआ मैं इसके अलावा सबकुछ भूल गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सलमान की इस भाभी ने मलाइका को भी पछाड़ा, पार्टी में लोग मुड़-मड़कर देखने लगे इनकी ड्रेस


एक बार आप डांसर होते हैं तो आप हमेशा डांसर होते हैं। लोगों को सुखद आश्चर्य होता है कि 'ओह यह डांस भी कर सकता है।' इस पर सैनन ने कहा, 'वह डांस बहुत अच्छा करते हैं। अगर आप उन्हें गीत में देखेंगे तो वह धमाल कर रहे हैं, वह बेपरवाह होकर नाच रहे हैं।' 

अभिनेता ने कहा कि फिल्मों में डांस करने से उन्हें कोई नफरत नहीं है। अश्वनी अय्यर तिवारी के निर्देशन वाली 'बरेली की बर्फी' 18 अगस्त को रिलीज होनी है। यह फिल्म छोटे शहर की एक जिंदादिल लड़की की कहानी है।

पढ़े- एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए शेयर की फोटो, लोगों काे इतनी बुरी लगी कि कर दिए ऐसे कमेंट्स
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed