{"_id":"58ba6b8d4f1c1b375c830f04","slug":"salman-with-nephew-ahil-sharma-redefine-cuteness-in-this-pic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे अहिल के साथ समय बिता रहे सलमान, वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भांजे अहिल के साथ समय बिता रहे सलमान, वायरल हुई तस्वीर
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने जहां स्क्रीन पर अपनी दमदार एक्टिंग से रफ एंड टफ इमेज बना ली है वहीं अंदर से वह सॉफ्ट हर्ट हैं। इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला जब सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने बेटे अहिल के साथ सलमान के साथ एक फोटो शेयर की।
विज्ञापन
इस फोटो में सलमान अपने भांजे अहिल को गोद में उठाए खड़े हैं। गौरतलब है कि सलमान की बहन अर्पिता खान ने पिछली मार्च को अहिल को जन्म दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बेबी अहिल की कई तस्वीरें शेयर होती रही हैं।
विज्ञापन
अतुल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा #Bond of Love। वहीं सलमान अपनी अगली फिल्म ट्यूबलाइट के लिए जुटे हुए हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। जो सलमान के साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं। ये फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्द पर आधारित है। इस फिल्म में मशहूर चीनी एक्ट्रेस झू-झू भी सलमान के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन