TVF सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज, इंटरव्यू के बहाने बुलाकर केबिन में छेड़छाड़ का आरोप
टीवीएफ चैनल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का ब्लॉग वायरल होने के बाद सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई हैं। पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद एक और महिला ने वरसोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। दोनों एफआईआर में अरुनाभ पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया गया है।
दूसरी महिला की शिकायत के अनुसार, अरुनाभ ने उसे अपने वरसोवा ऑफिस में इंटरव्यू के लिए बुलाया था। वहीं पर केबिन में उसके साथ अरुनाभ ने छेड़छाड़ की। वो तुरंत केबिन से बाहर भाग गई और फिर दोबारा कभी नहीं मिली।
वहीं पहली एफआईआर अंधेरी ईस्ट के थाने में दर्ज कराई गाई है। टीवीएफ में काम कर चुकी इस महिला की मानें तो उसने टीवीएफ में दो साल तक काम किया है। उसका आरोप है कि टीवीएफ में अरुनाभ ने 2 साल तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने एक ब्लॉग लिखकर अरुनाभ पर ये आरोप लगाए थे।
TVF सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज, इंटरव्यू के बहाने बुलाकर केबिन में छेड़छाड़ का आरोप
तब अरुनाभ ने महिला को झूठा साबित करने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वो महिला के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। बता दें कि महिला का लिखा ब्लॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद ये मामला सामने आया।
ब्लॉग में महिला ने लिखा था, 'मैं बिहार के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हूं। अरुनाभ भी इसी शहर के हैं। उन्होंने टीवीएफ की स्थापना साल 2014 में की थी।' महिला ने अरुनाभ पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि कंपनी ज्वॉइन करने के पहले महीने से ही अरुनाभ ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया था और ये सब 2016 तक चलता रहा।
महिला ने ये भी लिखा कि अरुनाभ कई मौकों पर उनके साथ अभद्रता भी की। वो पार्टी के दौरान जानबूझकर उन्हें गोद में उठा लेते थे। नशे का बहाना बनाकर उन पर गिर जाया करते थे।