फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when vidya balan was ignored by media because of aamir khan

जब आमिर के आते ही पत्रकारों ने विद्या बालन को दे डाला था धक्का

Fri, 07 Apr 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
when vidya balan was ignored by media because of aamir khan
विद्या बालन

बॉलीवुड उगते सूरज को सलाम करता है और बेगम जान में लीड किरदार निभा रही विद्या बालन इसकी जीती जागती मिसाल हैं। विद्या ने ऐसा समय भी देखा है जब पत्रकार उन्हें पूछते तक नहीं थे। लेकिन आज  इंडस्ट्री में उनका बोलबाला है।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में विद्या ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे एक बार प्रेस वालों ने स्टार आमिर खान को कवर करने के उतावलेपन में उन्हें धक्का तक मार दिया था। 
विज्ञापन


विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या कभी ऐसी स्थिति आई है जब उनका ईगो हर्ट हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विद्या ने कहा, 'जी हां, जब मैं इंडस्ट्री में नयी थी तो मैं एक फ्यूनरल में गई थी। उस समय मैं अकेली एक्टर थी जो वहां मौजूद थी। इस वजह से फोटोग्राफर मेरी तस्वीरें ले रहे थे और मुझसे बात कर रहे थे। लेकिन जैसे ही आमिर खान वहां पहुंचे तो फोटोग्राफर्स मुझे एक तरफ धकियाते हुए आमिर के पास पहुंच गए और उनकी तस्वीर लेने लगे। उस समय मेरा ईगो हर्ट हुआ।'

भूल नहीं पाती ये घटना: विद्या

when vidya balan was ignored by media because of aamir khan
विद्या बालन

विद्या ने आगे बताया, 'ये सब होने के बाद जब मैं घर गई तो मैंने ये घटना अपने घर वालों को बताई। तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मीडिया तो बस अपना काम कर रही थी। मुझे समझ आया कि आमिर मुझसे ज्यादा सफल एक्टर हैं और उन्हें हर कोई जानता है। इसके बाद मैं नॉर्मल हो गई लेकिन मैं इस घटना को भूल नहीं पाती।'

विद्या ने ये भी बताया कि वह अब बदल गई हैं। अगर उन्हें किसी बात से दुख पहुंचता है तो वह पहले इसे अपने घर वालों से शेयर करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने इससे यही सीखा कि चाहे जो भी हो, जिंदगी में कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। इससे आप हमेशा खुश रहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed