{"_id":"61f52aaa36557b545651353c","slug":"meri-shaadi-hai-ankita-lokhande-on-getting-trolled-for-oversharing-wedding-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Lokhande: शादी की ज्यादा तस्वीरें साझा करने के लिए ट्रोल हुई थीं अंकिता लोखंडे, अब कही यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ankita Lokhande: शादी की ज्यादा तस्वीरें साझा करने के लिए ट्रोल हुई थीं अंकिता लोखंडे, अब कही यह बात
Sat, 29 Jan 2022 05:26 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:26 PM IST
सार
धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की है। उनकी शादी का समारोह भव्य हुआ था। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के समारोहों और उसके बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा की थीं।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे
- फोटो : Social Media
विस्तार
धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की है। उनकी शादी का समारोह भव्य हुआ था। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के समारोहों और उसके बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा की थीं। जहां एक तरफ इन तस्वीरों को साझा करने के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही थी, दूसरी तरफ ज्यादा तस्वीरें साझा करने के लिए अंकिता का मजाक भी बनाया गया था।
विज्ञापन
कई यूजर्स ने इतनी ज्यादा फोटो शेयर करने के लिए अंकिता पर तंज भी कसे थे। अब अंकिता लोखंडे ने इसे लेकर कहा, "मेरी शादी है, मैं फोटो नहीं डालूंगा तो कौन डालेगा।'' उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद के सफर पर भी खुलकर बातचीत की और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विवाह के बाद कोई बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ''लोग किस बदलाव की उम्मीद करते हैं? मुझे नहीं पता, मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है।" अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, "यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं। कुछ लोग इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसे पूरा करने की जिम्मेदारी नहीं है, यह सिर्फ खुशी के बारे में है। हम खुश हैं और यही सब मायने रखता है।" अंकिता लोखंडे ने कहा "मैंने शादी की ताकि मैं पार्टी कर सकूं। आप जानते हैं कि हमने तीन दिनों के लिए पार्टी की? हम सिर्फ उस पैसे को खर्च करना चाहते थे।" गौरतलब है कि अंकिता और विक्की पिछले कई सालों से डेट कर रहे थे। उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी।
विज्ञापन