फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 

'पहरेदार पिया की' से रूठे फैंस क्या मानेंगे 90's की इस लव स्टोरी से?

Sun, 10 Sep 2017 03:48 PM IST
संध्या द्विवेदी
संध्या द्विवेदी Updated Sun, 10 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है जब इश्क की शुरुआत किसी सिनेमा हॉल या मॉल से नहीं होती थी। ये उन दिनों की बात है जब इंडिया डिजिटल नहीं हुआ था। लव एसएमएस नहीं लव लेटर लिखे जाते थे। ये उन दिनों की बात है जब लव मैरिज करना किसी 'श्वेत क्रांति' या 'हरित क्रांति' से कम नहीं समझा जाता था। 
विज्ञापन




 

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
चैनल सोनी पर हाल ही में शुरू हुआ सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' धीरे-धीरे दर्शकों के दिल में जगह बना रहा है। अभी इसके तीन एपिसोड रिलीज हुए हैं। सास-बहू-साजिश से अलग ये सीरियल 90's के दौर का बेहद रोमांटिक किस्सा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
जाहिर सी बात है उस दौर में इश्क एक गुनाह और इश्क करना कैरेक्टर की एक गंभीर बीमारी माना जाता था। ये सीरियल इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में बंद हुआ  ' पहरेदार पिया की' के मेकर्स और इस सीरियल के मेकर्स एक ही हैं। पहरेदार पिया की सीरियल विवादों की वजह से बंद हो गया था। इस सीरियल में 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की शादी दिखाई गई थी।  

विज्ञापन

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
सीरियल के प्रोड्यूशर ने 'पहरेदार पिया की' शो के बंद होने पर कहा था ये एक तरह से 'मिसकैरेज' होने जैसा है। विवादित थीम की वजह से बंद हुए अपने पहले शो से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शायद इस बार मेकर्स ऐसा विषय लेकर हैं जिससे कोई विवाद न उठे और रूठे फैंस भी उन्हें माफ कर दें। खैर बात करें 'ये उन दिनों की बात है' के सीरियल की तो  ये कहानी हैदराबाद की नैना और नैनीताल के समीर की है। 

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
अब सोच रहे होंगे कि आखिर इनमें लव कनेक्शन हुआ कैसे तो भाई समीर नैनीताल छोड़कर अहमबाद अपने नानू के घर आते हैं। रास्ते में वो ऑटो से उतरते हैं तो वो एक पत्थर की ठोकर खाकर गिर जाते हैं। उनके मुंह का बबलगम निकलकर चिपक जाता है गोलगप्पे खा रही नैना के बालों में। समीर उन्हें सॉरी कहता है लेकिन उन दिनों के खास अंदाज में।

वो एक कागज के टुकड़े पर दो चोटी वाली लड़की की तस्वीर बनाकर उसके बालों में बबलगम चिपकाकर एक बच्चे के हाथों भिजवाता है। अभी तक समीर और नैना की मुलाकात नहीं हुई है। अब आजकल के टीनेजर्स कहेंगे कि भला बबलगम चिपकने से भी प्यार की शुरुआत हो सकती है? खैर उन दिनों तो ऐसा ही होता था।

 

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
दूसरे एपिसोड में लव स्टोरी आगे बढ़ती है...न..न कोई मुलाकात नहीं होती। दरअसल हुआ कुछ यूं कि नैना अपनी बहन के साथ चक्की में गेहूं पिसवाने जाती है। गेहूं चक्की में डालकर वो मस्त हो जाती है सड़क में चल रहे सर्कस को देखने में। उसका दुपट्टा एक लकड़ी के दरवाजे में फंस जाता है।

तभी वहां समीर आ जाता है। कोला का ढक्कन खोलते खोलते उसके हाथ में खून आ जाता है। उसे दिखता नैना का दुपट्टा, मगर नैना नहीं। वो उसे फाड़कर अपने हाथों में बांध  लेता है। नैना एक बार फिर समीर की अनजाने में की इस हरकत की वजह से घर वालों की डांट का शिकार हो जाती है। 

 

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
आज के टीनेजर्स को तो एहसास भी नहीं होगा कि उन दिनों दुपट्टे फटने पर भी घर में पंचायत लग जाती थी। नैना के साथ भी यही हुआ। घर में बाकायदा पंचायत लगी। ताई-चाची के जासूसी दिमाग ने इस फटे दुपट्टे का अपने अपने ढंग से विश्लेषण किया। इस ट्रायल में नैना को दोषी करार दिया गया। और ताई ने साफ कह दिया लड़की के लक्षण ठीक नहीं हैं।

 

why sonys new show yeh un dinon ki baat hai is giving us all the good vibes about the 90s 
ये उन दिनों की बात है
आखिरी एपिसोड में नैना के दिल में प्यार की दस्तक समीर उसके आलू के पराठे खाकर देता है। नहीं..नहीं, अभी भी दोनों की मुलाकात नहीं हुई। अब आप कहेंगे कि ये कैसी दस्तक है। भाई ये जानने के लिए तो 90's के दौर की किसी लव स्टोरी या लव बर्डस की कहानी सुननी पड़ेगी। खैर...आज के टीनेजर्स तो ये सुनकर और देखकर कह उठेंगे...कैसा ये प्यार है? तो डियर टीनेजर्स शायद यही बताने के लिए तो मेकर्स ने शुरू किया है ये सीरियल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed