फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ten main points of modi's speech in un

यूएन में मोदी के भाषण की 10 खास बातें

Sun, 28 Sep 2014 07:41 PM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
ten main points of modi's speech in un

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। उनके भाषण की अहम बातें..

विज्ञापन


1- भारत ने पड़ोसी देशों से मित्रता की कोशिश की है। पाकिस्तान के साथ दोस्ती करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करना चाहते हैं। लेकिन पाकिस्तान का भी दायित्व है कि दोतरफ़ा बातचीत के लिए माहौल बनाए। संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाने से समस्या कैसे सुलझेगी, इसको लेकर लोगों में संदेह है।

2- विश्व तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। भविष्य को लेकर अनिश्चितता है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चिंता का विषय है।

3- आतंकवाद बड़ी समस्या है। सभी देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। पश्चिम एशिया में आतंकवाद बढ़ रहा है। भारत चार दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है।

4- आज भी कई देश अपने क्षेत्र में आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं। जब अच्छे और बुरे आतंकवाद की बात होती है तो इससे लड़ने की हमारे इरादों पर सवाल उठते हैं।

विज्ञापन

जी-1 से आगे बढ़कर जी-ऑल की तरफ

ten main points of modi's speech in un

5- समुद्री आतंकवाद भी बड़ा खतरा है। साइबर आतंकवाद भी गंभीर समस्या है। आतंकवाद के खिलाफ़ कड़ा प्रस्ताव पारित होना चाहिए।

6- जी-1 से आगे बढ़कर जी-ऑल की तरफ बढ़ें। आपसी लाभ-हानि से ऊपर उठने की जरूरत है। वास्तविक अंतरराष्ट्रीय सहयोग ज़रूरी है।

7- स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। रहने लायक और टिकाऊ विश्व की कामना के साथ काम होना चाहिए।

8- विकसित देशों को फंडिंग और तकनीकी स्थानांतरण की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहिए।

9- भारत अपनी तकनीकी को साझा करने के लिए तैयार है। हाल ही में दक्षिण एशियाई देशों के लिए निशुल्क उपग्रह की घोषणा की है।

10- भारत में प्रकृति के प्रति आदर अध्यात्म का अंग है। योग व्यायाम नहीं है, बल्कि पुरातन और अमूल्य देन है। योग खुद से और दुनिया से जुड़ने का साधन है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed