फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CA Yogi will address the ceremony to be held near Vamant Mata Temple on July 11.

Gorakhpur News: भटहट-बांसस्थान फोरलेन समेत 697 करोड़ की चार सड़क परियोजनाओं का सीएम करेंगे लोकार्पण

Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
CA Yogi will address the ceremony to be held near Vamant Mata Temple on July 11.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को भटहट-बांसस्थान फोरलेन समेत करीब 697 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। वामंत माता मंदिर के समीप आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मुख्यमंत्री 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन सड़क परियोजनाओं से आवागमन बेहतर होगा और विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी 10 जुलाई की शाम आ सकते हैं। वे 11 जुलाई को दोपहर बाद प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय से होकर जाने वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन (11.6 किमी) लंबे फोरलेन का लोकार्पण करेंगे। फोरलेन सड़क बन जाने से सबसे अधिक सहूलियत आयुष चिकित्सा का लाभ लेने वालों को मिलेगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड खंड तीन ने सड़क के दोनों ओर मानक के अनुरूप जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी की है। सड़क लोकार्पण की चारों और शिलान्यास की सभी सात परियोजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा लोकार्पण
- भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।
- चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।
- हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।
- पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।
इन कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास
- भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये।
- गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।
- सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।
- ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।
- ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।
- ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।
- जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed