फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa election: every second candidate is crorepati

गोवा में करोड़पतियों का चुनाव, हर दूसरा उम्मीदवार करोड़पति

Thu, 09 Mar 2017 06:08 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 09 Mar 2017 06:08 AM IST
विज्ञापन
Goa election: every second candidate is crorepati

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्‍मीदवार गोवा के हैं। एडीआर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर गौर करें तो गोवा में चुनाव लड़ रहा हर दूसरा उम्‍मीदवार करोड़पति ही नजर आता है। 

विज्ञापन


पांचों राज्यों में सबसे आगे गोवा के ही करोड़पति हैं, इसके बाद पंजाब का नंबर आता है जिसके 37 फीसदी उम्‍मीदवार करोड़पति हैं। उत्तराखंड और मणिपुर के 31 फीसदी उम्‍मीदवार करोड़पति हैं तो यूपी के सबसे कम मात्र तीस फीसदी उम्‍मीदवार ही करोडों की संपत्ति के मालिक हैं। 
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार गोवा की 40 सीटों के लिए ढाई सौ से ज्यादा उम्‍मीदवार मैदान में हैं इनमें से 251 उम्‍मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। जिनमें से 156 उम्‍मीदवार करोडों की संपति के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सबसे ज्यादा 94 फीसदी उम्‍मीदवार करोड़पति

Goa election: every second candidate is crorepati

पार्टी वाइज बात करें तो भाजपा के 40 में से 36 उम्‍मीदवार करोड़पति हैं तो कांग्रेस के 34 उम्‍मीदवारों के पास करोडों की संपति है। पहली बार चुनाव में किस्मत आजमा रही आप के 49 फीसदी तो एनीसीपी के 59 फीसदी उम्‍मीदवार करोडों के मालिक हैं।

65 करोड़ की सपंत्ति के मालिक आप उम्‍मीदवार रंजीत कोटा गोवा के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं तो मात्र 20 हजार की सपंति के साथ एनसीपी उम्‍मीदवार ओसबर्ट डी कुंचा सबसे गरीब। कोटा के बाद भाजपा के माइकल विंसेट लोबो 54 करोड़ की संपति के साथ दूसरे उम्‍मीदवार हैं। 

गोवा में चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों में सबसे बड़े कर्जदार हैं कांग्रेस के एग्नेलो निकोलस फर्नांडीज। उन पर कुल 19 करोड़ का कर्ज है जबकि उनके बाद नंबर है महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के पांडुरंग उर्फ दीपक धवालिकर का। उन पर 13 करोड़ का कर्जा है।  गोवा के कुल उम्‍मीदवारों में 12 फीसदी दस करोड़ से ज्यादा संपति के मालिक हैं तो 15 फीसदी पांच से दस करोड़ वाले। आपराधिक पृष्ठभूमि की बात करें तो 15 फीसदी ही दागी हैं उनमें से 8 फीसदी के खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed