{"_id":"58e343f34f1c1b4c3e5b58de","slug":"prakash-javadekar-statement-over-kejriwal-on-jaitley-defamation-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस पर फसाद, जावड़ेकर ने कहा- केजरीवाल की बदनामी का पैसा अब जनता भरेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फीस पर फसाद, जावड़ेकर ने कहा- केजरीवाल की बदनामी का पैसा अब जनता भरेगी
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
वित्तमंत्री अरुण जेटली मानहानि केस में केजरीवाल के लिए सरकार का पैसा इस्तेमाल करने के मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल की बदनामी का पैसा जनता भरेगी।
जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली सरकार के पास सफाई कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपए के केस लड़ने का आदेश ये दे देते हैं। केजरीवाल को जनता के पैसे बर्बाद करने का हक नहीं है। अब चोरी पकड़ी जा रही है तो बहाना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा, अरुण जेटली वित्तमंत्री हैं, लेकिन उनका मंत्रालय उनके केस के लिए पैसा नहीं भर रहा है। वह खुद अपने पैसे से केस लड़ रहे हैं।