फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Virat Kohli receives Padma Shri Award at Rashtapati Bhawan

विराट समेत आठ खिलाड़ी हुए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 30 Mar 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 30 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli receives Padma Shri Award at Rashtapati Bhawan
विराट कोहली - फोटो : ani

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को गुरुवार को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा गया। विराट कोहली को यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया।

विज्ञापन


विराट ने इस साल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनाया। विराट कोहली समेत 8 खिलाड़ियों को सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया है। कोहली के अलावा भारतीय हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर, पैरालिंपियन मरियप्पन थंगावेलू, पैरालंपियन दीपा मलिक,  डिस्कर थ्रोअर विकास गौड़ा, ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाइक को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन


सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 89 पद्म पुरस्कारो की घोषणा की थी। जिसमें 8 खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed