श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ। अब हर किसी को उनके पार्थिव शरीर का इंतजार है। इस बीच उनके शव की पहली तस्वीर सामने आ गई है। श्रीदेवी की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर हुई वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई
श्रीदेवी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो असली है या नकली, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। श्रीदेवी का निधन दुबई के Emirates Towers होटल में 11 बजे हुआ। हार्ट अटैक आने के बाद वो बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थीं।
SRIDEVI DEAD BODY....#RIPSridevi Garu....There will never be anyone like you ever again.... pic.twitter.com/cdclQFJx4L
इसके बाद उन्हें दुबई के राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया। इस बारे में होटल स्टाफ ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। दुबई पुलिस पूरे मामले की जांच करने के बाद ही शव उनके परिवारवालों को सौंपेगी। श्रीदेवी के हजारों फैंस दुबई में हैं।
#HappeningNow: Social workers waiting at the morgue for the body of #Bollywood actress, #Sridevi - https://t.co/1c7fpnl5Zm
Photo: Leslie Pableo | KT pic.twitter.com/qB9pk1Zspe
ये फैंस दुबई फोरेंसिक सेंटर के बाहर जमा हो गए हैं। रात 8 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के भारत आने की उम्मीद है। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।