{"_id":"56e99a8b4f1c1b6d5b8b498e","slug":"board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के छपवाए प्रश्न पत्रों से परीक्षा ले रहे निजी स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के छपवाए प्रश्न पत्रों से परीक्षा ले रहे निजी स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई निजी स्कूलों में शिक्षा बोर्ड की बजाए खुद के छपवाए प्रश्न पत्रों से परीक्षाएं हो रही है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की टीम की ओर से बड़सर क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ। जिन निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा बोर्ड के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, उसके खिलाफ शिक्षा बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर सकता है। शिक्षा अधिकारी की ओर से अचानक छापेमारी से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र छपाए हैं। बोर्ड ने सरकारी व निजी स्कूलों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए हैं। इसके बावजूद कई निजी स्कूलों द्वारा अपने छपाए प्रश्न पत्रों से परीक्षाएं ली जा रही हैं। शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर को ऐसे निजी स्कूलों की शिकायत मिली है। शिक्षा निदेशक ने बीईओ तथा बीआरसी को निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इसी के तहत बुधवार को बीईओ बिझड़ी महेंद्र जसवाल और बीआरसी अजय कुमार की टीम ने पब्लिक स्कूल बणी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पांचवीं व आठवीं कक्षा के बच्चों को बोर्ड की बजाए अपने छपाए प्रश्न पत्र बांटे गए थे। परीक्षा प्रबंधन ने तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया और बच्चों को बोर्ड द्वारा जारी प्रश्न पत्र बांट दिए। इससे बच्चे भी असमंजस में पड़ गए। बीईओ ने परीक्षा में प्राप्त रिकार्ड जब्त कर लिया तथा इसकी सूचना शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी।
विज्ञापन
बीईओ बिझड़ी महेंद्र जसवाल ने बताया कि शिक्षा उपनिदेशक के निर्देश पर उन्होंने उक्त स्कूल पर निरीक्षण किया। इस दौरान कई बच्चों के पास से बोर्ड के प्रश्न पत्र तथा कई के पास स्कूल द्वारा छपाए प्रश्न पत्र मिले। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि बच्चे बोर्ड द्वारा जारी प्रश्न पत्रों की बजाए अपने छपाए प्रश्न पत्रों को हल किया हुआ था। उन्होंने रिकार्ड जब्त कर इसकी सूचना शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी।
निजी स्कूल प्रबंधक रजनीश कंवर ने बताया कि स्कूल हिमाचल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त है, लेकिन उन्होंने सीबीएसई के लिए आवेदन किया है तथा शिक्षा विभाग से एनओसी ली है। स्कूल में अपने तथा बोर्ड दोनों प्रश्न पत्र बांटे गए थे, लेकिन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल में आकर बच्चों की परीक्षा के माहौल को बिगाड़ा है।
निजी स्कूलों द्वारा बोर्ड की बजाए अपने प्रश्नपत्रों पर परीक्षाएं लेने की सूचना मिली है। बीईईओ को निरीक्षण कर रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए हैं। पब्लिक स्कूल बणी हिमाचल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त है। स्कूल को बोर्ड के नियमों का पालन करना चाहिए। सरकार तथा शिक्षा बोर्ड को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-इंद्रजीत सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा