फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahoba mahakaushal express train accident railway alerts

महाकौशल ट्रेन हादसाः CM योगी बोले- घायलों का होगा इलाज, मिलेगा ₹50 हजार का मुआवजा

Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
mahoba mahakaushal express train accident railway alerts
महोबा ट्रेन हादसा
यूपी के महोबा में गुरुवार सुबह हुए रेल हादसे में पचास से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए हेल्प लाइन नंबर दिए हैं। वहीं इस हादसे के बाद पूरे बुंदेलखंड का रेल यातायात प्रभावित है। दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गयी हैं। बचाव दल के लोग कोच से घायलों को बाहर निकालने और रेलवे ट्रैक को खाली करने में लगे हैं। 
विज्ञापन


हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि घायलों का समुचित इलाज होगा। 
 
 
 


महोबा रेल हादसा: ये हैं हादसे में घायलों के नाम और हेल्प लाइन नंबर
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं। वे राहत और बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं। मौके पर पहुंचे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ATS की टीम को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि वेल्डिंग के कारण पटरी टूटी हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा जानबूझकर हथियार से काटा हुआ लग रहा है, इसकी वजह की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने आतंकी हमले के नजरिये से भी जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेल मंत्री से उनकी बातचीत हुई है। सिंह ने बताया कि 11 घायल अभी अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी घायलों की छुट्टी दे दी गई है। हल्की चोट वालों को 25 हजार रुपये, ज्यादा चोट वालों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।


महोबा में झांसी रेलवे लाइन गेट नंबर 422 चरखारी रोड के पास 2 ऐसी डिब्बे और एक सिलिपर व जर्नल 2  डिब्बे पटरी से उतरे। लगभग कई लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर आ रही है। 

ये भी पढ़ें:  ट्रेन हादसे के बाद इन गाड़ियों के बदले रूट

एक्सप्रेस की 08 बोगी महोबा-कुलपहाड़ के मध्य गेट न.420 पर 02:07 बजे बेपटरी हो गयी है । 08 बोगियां में 04 ए सी(A-1, B-1, B-2, B-एक्सट्रा), 01 स्लीपर (एस-8), 02 जनरल तथा 01 एसएलआर बेपटरी हुई, घटना में कोई भी जान माल की हानि नहीं हुई, कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए है। 

LIVE UPDATE:


- हादसे का शिकार हुई ट्रेन महाकौशल एक्सप्रेस
- ट्रेन हादसा महोबा के पास
- रात 2 AM 3 AM के बीच हुआ हादसा 
- यह ट्रेन जबलपुर से देहली जा रही थी

- मनिकपुर झाँसी रेलवे लाइन गेट नम्वर 422 चरखारी रोड़ के पास 4 एसी, एक स्लीपर, 2 जनरल और एक SLR बोगी पटरी से उतरे
- 50 से अधिक लोग के घायल होने की खबर 
- जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन मोके पर पंहुचा
- मदद के लिए भेजी आपदा राहत ट्रेन

-वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर घटनास्थल के रवाना
- झांसी जाने वाली यात्री शटल ट्रेनें रद्द 
- बांदा से घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं
-एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया घटना के बाद से डीजीपी ऑफिस एक्ट‍िव है 
-हमीरपुर, बांदा और आसपास के जिलों से राहत टीमें बुलाई गई हैं
-एनडीआरएफ टीम की कमान संभाल रहे अधिकारी आरपी सिंह ने बताया 47 लोगों की एनडीआरएफ टीम महाकौशल ट्रेन से घायलों को निकालने में मदद कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


-यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्यार्थ सिंह पहुंचे मौके पर
- सिद्यार्थ सिंह बोले मामुली रूप से घायलों को 25 हजार और गंभीर चोट वालों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
-घटना स्थल पर हादसे के बाद पहुंची एटीएस टीम
-हमले के नजरिये से कर रही जांच
-आईजी असीम अरुण भी घटना स्थल पर पहुंचने वाले है। 

ये हैं हेल्प लाइन नंबर...
झांसी - 0510-1072.
ग्वालियर - 0751-1072.
बांदा - 05192-1072, 05192-227634

बीते कुछ महीनों में यूपी में हो चुके कई रेल हादसे
इसी महीने 8 मार्च को रात करीब 1 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस यूपी के सीतापुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में ट्रेन का दूसरा डिब्बा मालगाड़ी के आखिरी कोच से टक्कर गया था, जिसमें 5 पैसेंजर जख्मी हो गए थे।


सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतरे
कानपुर देहात के पास 29 दिसंबर की सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसमें 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में हुई थी 145 मौत
कानपुर देहात के रेलवे स्‍टेशन पुखरायां के पास 20 नवंबर की सुबह करीब 3.15 बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई थी। हादसे में 14 डिब्बे पटरी से उतरे थे। इसमें 145 लोगों की मौत हुई थी।
 

कालिंदी एक्सप्रेस की मालगाड़ी से हुई टक्कर
20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के टुंडला स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। टक्कर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed