{"_id":"58dc0d314f1c1b44776407ff","slug":"government-is-very-active-in-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में शासन की सख्ती, केंद्र पर नकल मिली तो जाएगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में शासन की सख्ती, केंद्र पर नकल मिली तो जाएगी मान्यता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने सात दिन में दूसरी बार की वीडियोकांफ्रेंसिंग
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल न हो इसे लेकर शासन से सख्ती के निर्देश का असर धरातल पर नहीं नजर आ रहा है। कहीं फर्जी परीक्षार्थी तो कहीं मॉस कॉपी मिलना प्रशासन की लापरवाही बयां करा है। इस बीच शासन ने फिर से सख्ती दिखाई है।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सात दिन में दूसरी बार बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नकल रोकने की हिदायत दी। नकल मिलने पर केंद्राध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने, सेवा समाप्ति के साथ ही मान्यता समाप्ति का निर्देश दिया है।
इसके पहले भी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने 23 मार्च को डीएम, एसएसपी, डीआईओएस के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नकल रोकने की चेतावनी दी थी। बावजूद नकल पर नकेल नहीं लगा।
विज्ञापन
अभी मंगलवार को ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने भुल्लनपुर पदमासिनी इंटर कॉलेज और समता सगह हायर सेकेंडरी स्कूल सगहट में नकल पकड़ी थी। उन्होंने दोनों केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी।