{"_id":"68ad590ba75047e955018603","slug":"missing-prof-venkateshwar-lu-who-attacked-bhu-telugu-department-head-in-touch-with-ips-friends-in-varanasi-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: तीन आईपीएस दोस्तों के संपर्क में थे लापता प्रो. वेंकटेशवर लू, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: तीन आईपीएस दोस्तों के संपर्क में थे लापता प्रो. वेंकटेशवर लू, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने वाले पूर्व एचओडी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू के करीबियों, रिश्तेदारों तक भी पुलिस पहुंच गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं पुलिस की टीमें गाजीपुर और दक्षिण भारत में भी धमकी हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. सीएस राममूर्ति पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी पूर्व एचओडी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बीएचयू कैंपस स्थित प्रो. वेंकटेश्वर लू के आवास पर ताला बंद है।
विज्ञापन
लंका पुलिस की एक टीम प्रोफेसर के करीबियों, रिश्तेदारों तक भी पहुंची है। बीएचयू कैंपस में प्रो. लू को जानने वालों ने बताया कि उनके तीन आईपीएस मित्र भी हैं, जिनके संपर्क में वह रहते थे। लंका पुलिस की टीम ने गाजीपुर और दक्षिण भारत में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले में प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू, मैसूर यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर कासिम बाबू, तेलंगाना के नारायणपेट गार्ड्स कैंप के मकतल निवासी मोहम्मद कासिम, गाजीपुर के साजियाबाद के चौटीचौरा निवासी सूरज दुबे, करंडा का प्रदुम्न यादव, दुल्लहपुर का विशाल यादव की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर: काशी में 24 घंटे में 81 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर, 10 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा
बीएचयू कैंपस में 28 जुलाई को बदमाशों ने तेलुगु विभागाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने 13 अगस्त की रात नुआव में मुठभेड़ के दौरान आरोपी प्रयागराज के प्रमोद कुमार उर्फ गणेश पासी को गिरफ्तार किया था।