फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested two chain snatchers including Criminal with bounty of 25 thousand rupees

UP Crime: वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये के इनामिया समेत दो चेन स्नेचर गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

Varanasi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें 25 हजार का इनामिया भी शामिल है। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested two chain snatchers including Criminal with bounty of 25 thousand rupees
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस नो दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। उनके पास से चोरी के बेचे गए चेन से मिले दो लाख तीन हजार 800 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम राजभर उर्फ सत्यम पुत्र बाबूलाल निवासी शिवदासपुर थाना, मंडुआडीह, और आशीष कुमार उर्फ गड्डी पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी शिवदासपुर थाना मंडुआडीह के रूप में हुई। 
विज्ञापन


ऑपरेशन चक्रव्यूह चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्नैच की गई चेन को बेचने से मिले दो लाख तीन हजार 800 रुपये के साथ शिवदासपुर, मंडुआडीह अभियुक्त आशीष उर्फ गड्डी के घर से दोनों को सर्विलांस टीम व साइबर टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी सत्यम पर 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों घाट घुमने के लिए गोदौलिया से जा रहे थे। वहां से जा रही महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग करने की योजना बनाई। इसी दौरान गोदौलिया चौराहा पार कर वृद्ध महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग गए और छीने हुए चेन को देवरिया में किसी ज्वेलर्स के यहां कुल तीन लाख रुपये में बेच दिए थे। 


महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को दिया अंजाम
दोनों आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक पूरी करने के लिए चेन स्नैचिंग की थी। इसके बाद चेन बेचकर मिले रुपयों में से आपस में बांट लिया। इसके बाद सत्यम अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर पहले सोनीपत फिर जयपुर राजस्थान भाग गया, जहां पुड़ी सब्जी की दुकान करता था। इंस्ट्राग्राम से घर वालों से बात करता था। चेन को बेचने के बाद कुछ रुपये खर्च कर दिए थे। वहीं दो लाख तीन हजार 800 रुपये बच गए। उसी पैसों का बटवारा करने फिर वाराणसी में इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed