{"_id":"58dde6024f1c1bd07763dbc3","slug":"indian-american-sikh-doctor-in-us-gets-death-threats-over-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय सिख डॉक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: भारतीय सिख डॉक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम की घटना बढ़ती जा रही है। इंडियाना राज्य में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनरो हॉस्पिटल में डॉक्टर अमनदीप सिंह के मोबाइल फोन पर टेक्स्ट मैसेज में किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने कम्युनिटी लीडर के हवाले से लिखा है, अमनदीप सिंह को किसी अनजान शख्स ने यह मैसेज भेजा है। धमकी देने वाले ने पहले भी कई लोगों की हत्या करने का दावा किया है। उसका कहना था कि उसने फोन के मालिक का भी मर्डर किया है।
इंडियानापोलिस के सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (SPAC) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अमनदीप को भेजे गए मैसेज से लगता है कि वह हत्यारे का अगला निशाना हो सकते हैं। वहीं ब्लूमिंगटन पुलिस की जांच में फोन के मालिक जिंदा मिले हैं। पुलिस का दावा है कि फोन को हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
अमनदीप का कहना है कि पुलिस इसे नस्ली वजह से देखकर जांच कर रही है।
अमनदीप भारत के एक मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएट करने के बाद 2003 से अमेरिका में रह रहे हैं। तीन साल पहले वह इंडियाना गए थे और वहां मोनरो हॉस्पिटल में एक एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर ज्वाइन किया था।