Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sonia gandhi voter list citizenship case delhi police status report

दिल्ली: सोनिया गांधी की नागरिकता पर पुलिस का खुलासा, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम; नागरिकता मिली थी 1983 में

Sat, 28 Nov 2026 04:43 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस के मुताबिक, सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं और उन्हें 1983 में नागरिकता मिली थी। डीएम कार्यालय और गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि की गई। अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
sonia gandhi voter list citizenship case delhi police status report
सोनिया गांधी। - फोटो : फेसबुक

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, लेकिन उस समय उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। उन्होंने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

14 दिसंबर को अगली सुनवाई
पुलिस ने अदालत को बताया कि इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और गृह मंत्रालय से की गई है। पुलिस ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से भी कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं और उनके जवाब का इंतजार है। अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1983 को भारतीय नागरिकता हासिल की 
सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता हासिल की थी, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की मतदाता सूची में शामिल था। याचिका में सवाल उठाया गया है कि नागरिकता हासिल करने से पहले उनका नाम नई दिल्ली की मतदाता सूची में किस आधार पर दर्ज किया गया था और इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से हटाया क्यों गया 
शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से हटाया क्यों गया और यदि वर्ष 1983 में नागरिकता हासिल की गई, तो उससे पहले मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किन दस्तावेजों का सहारा लिया गया। याचिकाकर्ता ने इस प्रक्रिया में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका जताई है।

18 नवंबर को कोर्ट ने दिल्ली से मांगी थी एटीआर
इस मामले में इससे पहले 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी थी। यह सुनवाई वर्ष 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम कथित तौर पर शामिल कराने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल शिकायत पर हुई थी।

नए सिरे से विचार होना चाहिए
शिकायतकर्ता और अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने अदालत में वर्ष 1980, 1981 और 1983 की सत्यापित मतदाता सूचियों की प्रतियां दाखिल की थीं। इससे पहले 6 नवंबर को अदालत ने शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी थी। मामले की नए सिरे से सुनवाई हो रही है। इससे पहले 21 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था। विशेष अदालत ने कहा था कि मजिस्ट्रेट का आदेश तर्कसंगत नहीं था और शिकायत पर कानून के अनुसार नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए।

विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में दी थी चुनौती 
मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी। शिकायत में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में वर्ष 1980 में शामिल हुआ था, जबकि उन्होंने भारतीय नागरिकता वर्ष 1983 में हासिल की थी। आरोप के मुताबिक, उनका नाम वर्ष 1982 में मतदाता सूची से हटाया गया और बाद में फिर शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed