फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man shot and killed his wife

ममता पर पति को न आया रहम: गोली मारकर पत्नी की हत्या की, 14 महीने से रह रही थी अलग, मौके पर गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 10:29 PM IST
सार

ममता चौहान की शादी वर्ष 2008 में विश्चकर्मा चौहान से हुई थी। उनका मायका खजनी के सुरैनी कटाया में है। ममता पिछले 14 महीने से अपने पति से अलग अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ घोसीपुरवा में किराए के मकान में रह रही थीं। 

विज्ञापन
Young man shot and killed his wife
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम 14 माह से अलग रह रहे पति विश्वकर्मा चौहान ने पत्नी ममता चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी गुलहरिया थानाक्षेत्र के चौहान टोला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

ममता चौहान की शादी वर्ष 2008 में विश्चकर्मा चौहान से हुई थी। उनका मायका खजनी के सुरैनी कटाया में है। पुलिस ने बताया कि ममता पिछले 14 महीने से अपने पति से अलग अपनी 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ घोसीपुरवा में किराए के मकान में रह रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय ममता ट्रस्ट वैली कंपनी, बैंक रोड में पार्टनरशिप का काम करके वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पति विश्वकर्मा चौहान ने डेक फर्नीचर के पास उन्हें गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आराेपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed