{"_id":"6647ff6f087bc145730e1d04","slug":"haryana-fire-broke-out-in-a-bus-filled-with-devotees-on-manesar-palwal-expressway-eight-people-burnt-alive-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 10 लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 10 लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे
Sat, 18 May 2024 11:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोहम्मद शाहिद मेवाती, तावडू
मोहम्मद शाहिद मेवाती, तावडू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 11:51 AM IST
सार
बस में सवार 10 लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 और घायलों की संख्या 28 बताई आ रही है। नल्हड़ अस्पताल में नौ शव पहुंचे हैं, जिसमें पांच की पहचान हो गई है। गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर अस्पताल घायलों को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज व पूनम ने बताया कि बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर कर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थेजिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया।#WATCH | Haryana: Eight people were killed and over 20 injured after the bus they were travelling in caught fire on the Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway in Nuh. The bus was returning from Vrindavan. pic.twitter.com/16IuWriUgo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2024
टनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण साबिर,नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में उन्हें आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने आवाज लगाकर चालक को बस रोकने को कहा लेकिन बस नहीं रुकी। फिर एक युवक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस का पीछा किया और चालक को आग लगने सूचना दी। इसके बाद बस रुकी लेकिन तब तक बस में आग काफी तेज हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थेजिनमें आठ की मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। करीब दो दर्जन घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसके अलावा तावडू एसडीएम संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया।फिलहाल मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।