फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Boat Accident: Several Children Dead, PM Modi Announces Financial Aid Updates Hindi

बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे

Wed, 14 Oct 2026 05:49 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 14 Oct 2026 05:49 AM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भी सहायता का एलान किया है।

विज्ञापन
Bihar Vaishali Boat Accident: Several Children Dead, PM Modi Announces Financial Aid Updates Hindi
बिहार नाव हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। हालांकि, नाव में सवार लोगों की सही संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिलने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि वैशाली में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोक में डूबे परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



पीएम मोदी ने शोक जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

 

पीएमओ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर वैशाली में नाव पलटने की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है। पीएमओ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
 
बिहार सरकार भी देगी चार-चार लाख रुपये
हादसे के बाद बिहार सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की घोषित सहायता के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल छह लाख रुपये की आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि, सहायता राशि के वितरण की प्रक्रिया संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुसार होगी।

तेजस्वी यादव ने घटना पर जताया शोक, कहा- राघोपुर जाएंगे
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या करीब 30 हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह पटना पहुंचने के बाद सीधे राघोपुर जाएंगे।
 
तेजस्वी ने हादसे में बच्चों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने की अपील की। रात में हुए इस हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। उन्होंने अपने लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा है, ताकि स्थिति का जायजा लेकर पीड़ितों की मदद की जा सके।
 

चिराग पासवान ने की मुआवजा देने की मांग
राघोपुर में हुई इस दर्दनाक घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।'



मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे चिराग
घटना के बाद बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि वह आज मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए राघोपुर जाएंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा, '
मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। वर्तमान में SDRF की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए NMCH भेजा गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से मेरी बात हुई है और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली है। केंद्र और राज्य सरकार की माध्यम से पीड़ितों को कैसे ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके इसपर भी विस्तृत चर्चाएं हुई है। आज मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करूंगा तथा अस्पताल में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लूंगा।

भोज में शामिल होने जा रहे थे बच्चे, तभी पलट गई नाव
यह हादसा मंगलवार देर शाम वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर गंगा नदी में पलट गई। नाव पर सवार बच्चे नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन बचाव अभियान में जुट गए।

मृतकों की हुई पहचान, परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान मीरा कुमारी, निशु कुमारी, अनिशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, मोहन कुमार, अमृता कुमारी, अंकिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नमन कुमार, सिकी कुमारी, भोनू कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृत बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed