फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happy Birthday my friend Meloni extends birthday wishes to PM Modi; what did she say about Italy ties?

'हैप्पी बर्थ डे माई फ्रेंड': मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, भारत-इटली के संबंधों पर क्या कहा?

Thu, 17 Sep 2026 06:02 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। मेलोनी ने मोदी को अपना मित्र बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। उन्होंने भारत-इटली के मजबूत होते दोस्ती और सहयोग को भी रेखांकित किया।

विज्ञापन
Happy Birthday my friend Meloni extends birthday wishes to PM Modi; what did she say about Italy ties?
मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मेलोनी ने अपने संदेश में पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। इटली की प्रधानमंत्री ने आगे कहा- दोनों देश मिलकर सहयोग और समृद्धि के भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में भारत और इटली के बीच गहरे दोस्ती के रिश्ते को भी रेखांकित किया।

विज्ञापन
क्या बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी?
मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं।' उन्होंने आगे कहा कि इटली और भारत अपने गहरे दोस्ती के रिश्ते को लगातार मजबूत कर रहे हैं और साथ मिलकर सहयोग और समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं।



व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और हाल ही में दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च-स्तरीय मुलाकातों का भी जिक्र किया। इस संदेश में आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री की सीधी भूमिका का जिक्र किया गया। इसके साथ ही  नई दिल्ली और मॉस्को के बीच औपचारिक संबंधों की गहराई को रेखांकित किया गया।
 
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी बधाई जन्मदिन की बधाई
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर एक  पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र! आपके नेतृत्व ने भारत को एक विश्व शक्ति में बदल दिया है। हमने मिलकर हमारे दो महान लोकतंत्रों के बीच एक अभूतपूर्व साझेदारी का निर्माण किया है। इस्राइल और भारत के बीच की दोस्ती पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही, और हम इसे मिलकर और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं आपके नेतृत्व, स्वास्थ्य और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed