फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jivanjali Wellness Retreat Season 2: A conversation on health in Rishikesh, 3-day retreat from November 27-29

जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2: ऋषिकेश में होगी सेहत की बात, 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय रिट्रीट

Tue, 13 Oct 2026 02:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

अमर उजाला-जीवांजलि की ओर से ऋषिकेश के पनांबी रिसॉर्ट में 27 से 29 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 आयोजित होगा। इसमें योग, ध्यान, प्राणायाम, आयुर्वेद, सात्त्विक भोजन, गंगा आरती और आध्यात्मिक गतिविधियों के जरिए तनाव मुक्ति, मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली पर जोर दिया जाएगा। इस सीजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Jivanjali Wellness Retreat Season 2: A conversation on health in Rishikesh, 3-day retreat from November 27-29
जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता मानसिक तनाव और लगातार काम का दबाव लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना और शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला-जीवांजलि की ओर से ऋषिकेश में जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन और दो रात की यह वेलनेस रिट्रीट 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को ऋषिकेश स्थित पनांबी रिसॉर्ट में होगी। रिट्रीट में योग, ध्यान, आयुर्वेद, प्राणायाम और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और संतुलित जीवनशैली की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों का विशेष अनुभव
जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट में प्रतिभागियों के लिए योग और वेलनेस से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ शरीर और मन को बेहतर तरीके से समझने और स्वयं के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिट्रीट में योग एवं प्राणायाम, निर्देशित ध्यान, योग निद्रा, स्वर क्रिया विज्ञान, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके साथ ही सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन, सूर्योदय योग साधना, त्राटक, प्रकृति भ्रमण और वन ध्यान जैसी गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को प्रकृति के करीब आने का अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन


टीम बॉन्डिंग और वेलनेस का अनूठा अनुभव
रिट्रीट को व्यक्तिगत वेलनेस के साथ-साथ टीम बॉन्डिंग के लिहाज से भी तैयार किया गया है। काम की भागदौड़ से कुछ समय दूर रहकर टीम के साथ सकारात्मक माहौल में समय बिताने, संवाद बढ़ाने और नई ऊर्जा के साथ वापस लौटने का अवसर मिलेगा। योग, प्राणायाम, सात्त्विक भोजन, ध्यान और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागी एक-दूसरे के साथ बेहतर जुड़ाव का अनुभव कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिट्रीट में ये गतिविधियां होंगी खास
  • प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम
  • निर्देशित ध्यान एवं योग निद्रा
  • स्वर क्रिया विज्ञान
  • आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
  • सूर्योदय योग साधना एवं त्राटक
  • प्रकृति भ्रमण एवं वन ध्यान
  • मंत्र जाप एवं आध्यात्मिक साधना
  • गंगा आरती एवं पावन हवन
  • भजन, कीर्तन एवं सत्संग
  • तनाव मुक्ति एवं गहन विश्राम
  • डिजिटल डिटॉक्स एवं कांसा थेरेपी
  • आत्मचिंतन एवं आंतरिक रूपांतरण

इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए आरामदायक आवास, संगीत संध्या, आध्यात्मिक संवाद और प्रकृति के बीच शांत वातावरण में समय बिताने की भी व्यवस्था रहेगी।

अगस्त में हुई थी पहली वेलनेस रिट्रीट
इससे पहले 14 से 16 अगस्त 2026 तक जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट का पहला आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिभागियों ने योग, ध्यान, वेलनेस गतिविधियों और आध्यात्मिक अनुभवों में हिस्सा लिया। पहले रिट्रीट की सफलता के बाद अब दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है।


सीमित सीटें, रजिस्ट्रेशन शुरू
यदि आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर मानसिक शांति, नई ऊर्जा और बेहतर संतुलन का अनुभव करना चाहते हैं, तो जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट आपके लिए एक खास अवसर हो सकता है।
  • स्थान: पनांबी रिसॉर्ट, ऋषिकेश
  • तारीख: 27, 28 और 29 नवंबर 2026
  • अवधि: 3 दिन, 2 रात
  • आयोजक: अमर उजाला-जीवांजलि

पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें: 
https://www.jeevanjali.com/best-wellness-retreat#booking-form-card सीटें सीमित हैं। रिट्रीट में शामिल होने के लिए अभी रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed