{"_id":"6ac930f99dafa3ba5301ec36","slug":"prez-droupadi-murmu-india-bloc-meeting-rahul-gandhi-vote-chori-allegation-cec-gyanesh-kr-row-hindi-updates-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत्रों का दावा: राष्ट्रपति ने इंडिया ब्लॉक के 'वोट चोरी' के आरोपों का खंडन किया, राहुल गांधी का बयान गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूत्रों का दावा: राष्ट्रपति ने इंडिया ब्लॉक के 'वोट चोरी' के आरोपों का खंडन किया, राहुल गांधी का बयान गलत
Fri, 09 Oct 2026 11:53 PM IST
ज्योति भास्कर
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:53 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'चुनाव चोरी' के आरोपों पर सूत्रों ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबूत मांगे, जबकि राहुल गांधी ने उनके खंडन न करने का दावा किया। सत्ताधारी दल ने राहुल और INDIA गुट के नेताओं पर राष्ट्रपति का नाम घसीटने को लेकर हमला बोला है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के 'वोट चोरी' के आरोप पर राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया को बड़ा दावा किया था। अब राहुल के दावे का सरकार को ओर से खंडन किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी गठबंधन के 'चुनाव में धांधली' (वोट चोरी) के आरोप का खंडन नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति को इस मामले में विवाद में घसीटा जा रहा है।
राहुल के चुनाव चोरी दावे गलत, राष्ट्रपति ने मांगे सबूत
दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई पर देर रात आई रिपोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे को सूत्रों ने गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी गुट के 'चुनाव चोरी' के आरोप का खंडन नहीं किया। सूत्रों ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति को इस मामले में विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब INDIA गुट के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति को सबूत कब सौंपेंगे विपक्षी दलों के सांसद?
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को 'वोट चोरी' पर एक ज्ञापन सौंपा। बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि वह हैरान हैं कि राष्ट्रपति ने 'चुनाव चोरी' के आरोप का खंडन नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने विपक्षी नेताओं की बात 'स्वीकार' कर ली। गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने विपक्षी नेताओं से 'वोट चोरी' का सबूत मांगा। INDIA गुट यह सबूत उन्हें तब सौंपेगा जब वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार होंगी।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल थे?
गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी शामिल थीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, सीपीआई-एम के महासचिव एम ए बेबी भी मौजूद थे। सीपीआई के महासचिव डी राजा, एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले भी बैठक में थीं। राजद के मनोज झा, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन और समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।