Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world acknowledges India growing strength Ranked third most powerful country Asia Power Index who are top two?

भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा: एशिया पावर इंडेक्स में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश, शीर्ष दो में कौन?

Mon, 23 Nov 2026 10:08 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 के अनुसार, भारत 40.5 अंकों के साथ एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। कूटनीति, रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हालांकि, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेश में कमी से आर्थिक क्षमता का स्कोर गिरा है।

विज्ञापन
world acknowledges India growing strength Ranked third most powerful country Asia Power Index who are top two?
भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोवी इंस्टीट्यूट के 'एशिया पावर इंडेक्स' के अनुसार, भारत ने एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है, जबकि इसकी सापेक्ष आर्थिक क्षमता में कुछ गिरावट आई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या है? 
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत का इस क्षेत्र में प्रभाव बढ़ा है। इसके पीछे कूटनीतिक स्थिति, रक्षा संबंधों, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में हुआ सुधार मुख्य कारण रहे। अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


आर्थिक क्षमता स्कोर गिरावट कैसे? 
भारत का आर्थिक क्षमता स्कोर थोड़ा गिरकर 26.4 अंक हो गया, लेकिन फिर भी वह इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर बना रहा। लोवी इंस्टीट्यूट के मुताबिक, इस गिरावट के कुछ कारणों में रुपये का कमजोर होना और अर्थव्यवस्थाओं को मापने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की कार्यप्रणाली में बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा, विदेशों में किए जाने वाले निवेश (आउटबाउंड इन्वेस्टमेंट) में लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर की कमी का असर भी इसके प्रदर्शन पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्यूचर रिसोर्सेज के अंक कितना? 
आर्थिक झटके के बावजूद, भारत का 'भविष्य के संसाधनों' (फ्यूचर रिसोर्सेज) का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया है। यह बेहतर आर्थिक पूर्वानुमान और देश के सामने मौजूद भविष्य के अवसरों को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'हालांकि 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था और कूटनीति के मिले-जुले नतीजे रहे, लेकिन एशिया में भारत का प्रभाव और बढ़ा है।'

70.3 अंकों के स्कोर के साथ, 'कूटनीतिक प्रभाव' (डिप्लोमैटिक इन्फ्लुएंस) भारत का सबसे मजबूत पक्ष बना रहा। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल्यांकन में काफी सुधार हुआ है। वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता बन गए हैं; इस सूची में वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठीक पीछे हैं।

भारत ने अपने आर्थिक संबंधों को भी मजबूत किया है और दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ गया है। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में स्थिरता के कारण भारत कई अन्य देशों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। 'रक्षा नेटवर्क' (डिफेंस नेटवर्क्स) के मामले में भारत का स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया है, जिससे वह नौवें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें क्षेत्रीय रक्षा सहयोग में वृद्धि और दक्षिण-पूर्व एशिया को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री का बड़ा योगदान रहा।


कल्चरल इन्फ्लुएंस में क्या है स्थिति? 
देश के 'सांस्कृतिक प्रभाव' (कल्चरल इन्फ्लुएंस) का स्कोर बढ़कर 43.8 अंक हो गया है। इसमें सांस्कृतिक प्रसार, सूचनाओं के प्रवाह और लोगों के आपसी आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, इन सुधारों की मदद से भारत ने 2023 के बाद पहली बार अपने 'उपलब्ध संसाधनों' और 'एशिया में अपने प्रभाव' के बीच के अंतर को कम किया है। 'भविष्य के संसाधनों' के स्कोर में हुए सुधार को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि भारत एशिया में अपने बढ़ते प्रभाव को आगे भी बनाए रख सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed