Live
बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले?
{"_id":"6ad3c3b1f00a1895bb0775ce","slug":"west-bengal-stampede-live-updates-kolkata-chor-bagan-pandal-deaths-cm-suvendu-probe-police-forensic-photo-news-2026-10-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 18 Oct 2026 03:42 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:42 AM IST
खास बातें
बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। हादसे से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
बंगाल में भगदड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:42 AM, 18-Oct-2026
भगदड़ के सबक: सिलीगुड़ी में स्वयंसेवकों और सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई
कोलकाता की भगदड़ के सबक को लेकर सिलीगुड़ी में रवींद्र संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उदयन दासगुप्ता ने बताया, 'आप देख सकते हैं, हमने एक ही कतार बनाई है जहां लोग एक-एक करके आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, हमारे स्वयंसेवकों और सुरक्षा कर्मियों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ा दी गई है... लोगों को जागरूक रखने के लिए लाउडस्पीकर पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से धीरे चलने, शांतिपूर्वक मूर्ति के दर्शन करने की अपील की जा रही है। सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दूसरों के साथ सहयोग और जरूरतमंदों की मदद का आग्रह भी किया जा रहा है।03:25 AM, 18-Oct-2026
कोलकाता की भगदड़ के बाद सिलीगुड़ी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
कोलकाता में हादसे की खबर के बाद सिलीगुड़ी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था दिखी। भगदड़ जैसी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को कतार में लगकर पंडालों में आदिशक्ति भगवती दुर्गा के दर्शन करने जाते देखा गया। सुरक्षा बंदोबस्त में कमी न रहे, इसलिए पंडाल या पूजा समिति के वॉलंटियर्स के अलावा बंगाल पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
03:10 AM, 18-Oct-2026
कोलकाता भगदड़: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जमा किए
कोलकाता के पंडाल में भगदड़ के बाद गहन जांच के लिए समिति बनाई गई है। विशेषज्ञों की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर नमूने जमा किए।02:55 AM, 18-Oct-2026
अफरा-तफरी के दौरान किसी ने सीटी बजाई, माइक पर अनाउंमेंट के बाद भगदड़: मंत्री उमेश राय
मंत्री उमेश राय ने कहा कि आज महासप्तमी के अवसर पर, बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे। चोरबागान में अचानक हुई भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में लोग छिपने के लिए दौड़े। अफरा-तफरी के दौरान किसी ने सीटी बजाकर या माइक पर अनाउंस करके बड़ी संख्या में लोगों को पंडाल की तरफ दौड़ाया। पंडाल में अचानक लोगों की भीड़ उमड़ी जिससे भगदड़ मच गई।02:45 AM, 18-Oct-2026
मंत्री उमेश राय ने आयोजकों को नसीहत दी, हादसे पर राजनीति से इनकार
भगदड़ की घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उमेश राय ने कहा, राजनीति में रुचि रखने वाले लोग कहीं भी राजनीति करने का अवसर ढूंढ लेते हैं; हालांकि, मेरा मानना है कि दुख की ऐसी परिस्थितियों में सबसे महत्वपूर्ण घायलों और अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ खड़ा होना है। इस मामले में राजनीति को दूर रखना ही बेहतर होगा।उन्होंने कहा, हादसे से सबक लेते हुए सभी पूजा पंडालों के आयोजकों को प्रवेश और निकास द्वारों की संख्या बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। जिन क्षेत्रों में भीड़ अधिक है या जहां कम रोशनी वाले (अंधेरे) स्थानों में पंडाल लगाए गए हैं, वहां भी प्रकाश की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। मंत्री उमेश राय के मुताबिक, राज्य में दुर्गा पूजा अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी, इसलिए पंडाल में अत्यधिक भीड़ दिखने पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने होंगे। हम चाहते हैं कि लोग दुर्गा पूजा का आनंद लें, कोई दुर्घटना न हो। आयोजकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
02:28 AM, 18-Oct-2026
पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
नवरात्रि के उल्लास के बीच पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'पूरी पारदर्शिता के साथ उचित जांच की जाएगी। पूजा समिति के सदस्यों और सुरक्षा बंदोबस्त के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 AM, 18-Oct-2026
सीएम शुभेंदु की बैठक में समीक्षा; कोलकाता की भगदड़ पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष क्या बोले?
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, 17 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, 25 अन्य घायल हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि उसे बचा लिया जाएगा। भगदड़ के कारणों के बारे में उन्होंने कहा, 'हमें अभी तक सीसीटीवी फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से बात की है; मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर समीक्षा की गई है। बंगाल में ही मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।01:50 AM, 18-Oct-2026
भगदड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक, बारिश की वजह से अफरा-तफरी: स्थानीय निवासी
कोलकाता पंडाल हादसे पर एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी उत्तम ने बताया, 'हम स्थानीय निवासी हैं। जब हमें इस घटना के बारे में पता चला, तो हम तुरंत यहां आ गए... पुलिस प्रशासन ने यहां पूरी व्यवस्था कर रखी थी और उन्होंने पूरा सहयोग दिया। स्थानीय स्वयंसेवकों के अलावा विधायक भी घटनास्थल पर हैं। अस्पताल में पीड़ितों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।' हादसे की वजह के सवाल पर उत्तम ने कहा, भगदड़ तब हुई जब लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, ताकि वे खुद को और अपने बच्चों को बचा सकें।01:35 AM, 18-Oct-2026
पुलिस प्रशासन मुस्तैद था, बारिश में बेकाबू हुई भीड़: प्रत्यक्षदर्शी का बयान
भगदड़ की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी विनय कुमार ने बताया कि यह दुखद घटना लगातार बारिश के कारण घटी। पंडाल में हादसे से पहले का मंजर बताते हुए विनय ने कहा, 'यहां बहुत अधिक भीड़ थी और लोग बारिश में बाहर नहीं निकलना चाहते थे... पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका।'01:25 AM, 18-Oct-2026