फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP leaders who attacked MP Pappu Yadav welcomed with a roadshow.

Bulandshahar News: सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं का रोड शो से स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders who attacked MP Pappu Yadav welcomed with a roadshow.
गांव नैथला में हैप्पी शर्मा और सुमित का स्वागत करतीं महिलाएं।
बुलंदशहर। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हमला करने के मामले में आरोपी रहे भाजपा के दो नेताओं हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का क्षेत्र में रोड शो निकालकर स्वागत किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेताओं के स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद सांसद के समर्थकों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। इसी दौरान एक आरोपी छूटकर भाग गया था। शुक्रवार को अब इसी मामले में आरोपी रहे दोनों युवकों के क्षेत्र में लौटने पर रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में किए गए स्वागत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

समर्थकों ने दोनों के समर्थन में नारेबाजी भी की। स्वागत करने वालों में गांव सिखैड़ा में ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, कुशल चौधरी, गांव नैथला में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान प्रियांक कौशिक, गांव गंगेरुआ में हिंदू रक्षा दल की टीम की ओर से काशी राठौर, जीतू, आकाश समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed