{"_id":"6a8c855299aa569887056d73","slug":"farmers-reached-the-collectorate-after-their-urad-crop-was-damaged-and-pleaded-for-assistance-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-161874-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उड़द की फसल खराब होने पर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे, मदद की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उड़द की फसल खराब होने पर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे, मदद की गुहार लगाई
विज्ञापन
ललितपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम जिजयावन में उड़द की फसल खराब होने से परेशान किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से कहा कि देर से बारिश होने के कारण उड़द की फसल खराब हो गई है। उन्होंने खराब फसलें दिखाकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
ब्लॉक जखौरा व तहसील ललितपुर के ग्राम जिजयावन में किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और कीड़े फसलों के पत्ते खा रहे हैं। ग्राम जिजयावन के किसान बड़ी संख्या में सूखी व खराब हो रही फसलों के पौधे लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां किसानाें ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष खरीफ की फसल में उड़द, मूंग, सोयाबीन की फसल बोई है, जो काफी बड़ी हो गई हैं और उसमें फूल व फल नहीं आया है। इस कारण मात्र पेड़ ही खड़े हैं और उसमें फलद की संभावना नहीं है। उनकी फसलें पूर्णत: नष्ट हो चुकी हैं। जिस कारण उनकी स्थिति काफी दयनीय है। किसानों ने जिलाधिकारी से फसलों के नष्ट होने की स्थलीय जांच कर कार्रवाई की मांग की हैँ। ज्ञापन पर पूर्व प्रधान नंदराम सिंह, रामकुमार, हद्दू बरार, रामकिशन, सूरज भान सिंह, जिहेंदर सिंह, लाखन सिंह, शिशुपाल, कुंवरराज सेन, सोनू अकिहरवार आदि के हस्ताक्षर हैं।