{"_id":"6a70705effe3c555c40ebeba","slug":"banda-child-drowns-in-pond-family-devastated-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
Mon, 03 Aug 2026 04:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव में रविवार को मां के साथ धान की रोपाई कराने गए सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के पौडरा के फदाली पुरवा निवासी गुलाब कुशवाहा ने बताया कि उनका नाती अमित कुमार (7) रविवार दोपहर अपनी मां शोभा और बड़े भाई बड़ा भैया के साथ गुमाई गांव में धान की बेड़ लगाने गया था। मां खेत में काम करने लगी, जबकि दोनों भाई पास के तालाब किनारे खेलने लगे। इसी दौरान अमित का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बड़े भाई ने दौड़कर मां को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट तक तलाश के बाद शाम चार बजे अमित को तालाब से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मायके आई थी मां, सूरत में मजदूरी करते हैं पिता
गुलाब कुशवाहा ने बताया कि उनकी भतीजी शोभा की शादी गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में हुई है। पिता जगन्नाथ की इकलौती संतान होने के कारण वह मायके पौडरा के फदाली पुरवा में रहकर उनकी देखभाल कर रही है। वह 17 जून को बच्चों के साथ मायके आई थी। अमित दो भाइयों में छोटा था और अनथुवा के एक निजी विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। उसके पिता सुनील दत्त गुजरात के सूरत में मजदूरी करते हैं।