{"_id":"6a15973515ef6d0a3c07e7d5","slug":"hamirpur-teenager-hangs-himself-after-being-refused-permission-to-swim-in-pool-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिद ने छीनी खुशियां: स्विमिंग पूल में नहाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिद ने छीनी खुशियां: स्विमिंग पूल में नहाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
Tue, 26 May 2026 06:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 26 May 2026 06:44 PM IST
सार
Hamirpur News: मामूली बात से नाराज होकर किशोर ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिजन की ओर से स्विमिंग पूल में नहाने से मना करने से नाराज एक किशोर ने सोमवार की रात घर में फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फत्तेपुर मोहल्ला निवासी रामलाल ने बताया कि बेटा नमन उर्फ आर्यन (17) सोमवार को स्विमिंग पूल में नहाने जाने की जिद कर रहा था। इसी बीच खंडेह गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत की घटना हुई थी। इस घटना से चिंतित होकर सभी ने उसे बाहर नहाने जाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इस पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
घटना के बाद से मां ममता रो-रोकर बेहाल हैं। नमन परिवार का इकलौता पुत्र था उसकी एक बहन भी है। उसके पिता शिक्षामित्र हैं। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।