{"_id":"6a70d0b98353939f3a02393b","slug":"milk-bank-to-start-soon-at-pediatric-hospital-lactating-mothers-will-also-be-able-to-donate-milk-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाल रोग चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा मिल्क बैंक, धात्री माताएं भी कर सकेंगी दूध दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाल रोग चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा मिल्क बैंक, धात्री माताएं भी कर सकेंगी दूध दान
Mon, 03 Aug 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:20 PM IST
सार
Kanpur News: बाल रोग चिकित्सालय में मिल्क बैंक जल्द शुरू होगा। सीएसआर फंड से 25 लाख मिलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडियो
विस्तार
हैलट अस्पताल परिसर में बने बाल रोग चिकित्सालय में जल्द ही आधुनिक मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी। सीएसआर फंड से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। इससे उन नवजात शिशुओं को जीवनदान मिलेगा, जो जन्म के तुरंत बाद किसी कारणवश मां के दूध से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग चिकित्सालय में समय से पहले और कम वजन वाले कई बच्चे भर्ती होते हैं। कई बार माताओं के गंभीर रूप से बीमार होने। दूध न बनने या किसी अप्रिय घटना के कारण शिशुओं को मां का दूध नहीं मिल पाता। यह मिल्क बैंक नवजात बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं है। मां का दूध मिलने से नवजात शिशुओं में संक्रमण का खतरा घटेगा और मृत्यु दर में भी कमी आएगी। केंद्र में धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताएं स्वेच्छा से अपना दूध दान कर सकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दान किए गए दूध की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच की जाएगी और उसे पूरी तरह पाश्चुरीकृत करके सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सीएसआर फंड से मिलने वाले 25 लाख रुपये की लागत से मिल्क बैंक में पाश्चुराइजर मशीन, डीप फ्रीजर, ब्रेस्ट पंप और टेस्टिंग किट जैसे आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।