{"_id":"6a15a5edf287cbdb8e0635c8","slug":"up-drunken-driver-runs-over-elderly-man-sitting-outside-home-in-the-heat-dies-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गर्मी में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को नशे में धुत चालक ने रौंदा, मौत; मंजर देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्मी में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को नशे में धुत चालक ने रौंदा, मौत; मंजर देख सहम गए लोग
Tue, 26 May 2026 07:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 26 May 2026 07:28 PM IST
सार
Hamirpur News: हादसा कपसा रोड स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज के पास हुआ। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
अरशद उर्फ बाबू की फाइल फोटो व कार की टक्कर से टूटा बिजली का पोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपसा रोड स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज के पास सोमवार देर रात भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग को नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कपसा मार्ग निवासी अरशद उर्फ बाबू (60) बिजली कटौती के कारण सोमवार की रात घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान कपसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में लगा बिजली का पोल टूट गया और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अरशद दोनों कारों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई अब्दुल नफीस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा तक टूट गया।
विज्ञापन
बहन तोफा बानो ने बताया कि अरशद घर में अकेले रहते थे और गर्मी के कारण बाहर बैठे थे। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कार चालक मोहम्मद आबिर निवासी हुसैनिया शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।