फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baraut: Fire breaks out in Aastha Hospital, many fire engines present at the spot

Fire In UP : बागपत के आस्था अस्पताल में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू, जांच-पड़ताल जारी

Mon, 27 May 2024 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 07:26 AM IST
सार

तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन
Baraut: Fire breaks out in Aastha Hospital, many fire engines present at the spot
अस्पताल में आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में आग लग गई थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल 4 दमकल गाड़ियां मौके पर थीं, आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर 12 मरीज थे और वे सभी बच गए हैं। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आज तड़के तकरीबन 4:30 बजे आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल संचालक, पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।


सूचना पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया।  आग लगने का कारण शोर्ट शर्किट बताया जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed