फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two employees accused of rudeness from PD sacked from DRDA

Sultanpur News: पीडी से अभद्रता के आरोपी दो कर्मी डीआरडीए से कार्यमुक्त

Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two employees accused of rudeness from PD sacked from DRDA
सुल्तानपुर। आवास पर पहुंचकर अभद्रता करने के आरोपी विकास विभाग के दो कर्मचारियों पर परियोजना निदेशक (पीडी) ने कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारी मनोज श्रीवास्तव और सहायक लेखाकार अमित श्रीवास्तव को 30 अगस्त को डीआरडीए से कार्यमुक्त कर दिया। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को पत्र भेजकर उनके स्थान पर दो कर्मचारियों की मांग की है।
पीडी ने बीते सप्ताह दोनों कर्मचारियों पर गलत पत्रावली पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। हस्ताक्षर से इनकार करने पर दोनों के आवास पहुंचकर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


अभी तक दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होने के बीच पीडी ने उन्हें डीआरडीए से कार्यमुक्त कर दिया। पीडी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में डीआरडीए का कामकाज प्रभावित हो रहा है। नए कर्मचारियों की मांग डीडीओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed