फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM discussed about master plan of Haldwani

Nainital News: डीएम ने हल्द्वानी के मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
DM discussed about master plan of Haldwani
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हल्द्वानी नगर को नए स्वरूप में विकसित करने के लिए आवास व नगर विकास विभाग की ओर से अधिकृत आरईपीएल कंपनी की ओर से तैयार मास्टर प्लान पर चर्चा की। आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि ने डीएम को प्रेजेंटेशन की जानकारी देते हुए नगर में बनाई जाने वाले बाहरी रिंग रोड, आंतरिक रिंग रोड, आईएसबीटी बस टर्मिनल, वन दृश्य रोड, सीवेज और स्वच्छता, जलापूर्ति आदि प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी। इस पर डीएम ने विभागों के अधिकारियों से समन्वय से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बताया कि यह मास्टर प्लान हल्द्वानी और आसपास के 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है। डीएम ने एसडीएम परितोष वर्मा को इस परिधि में आने वाली सरकारी भूमि को चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान प्रेजेंटेशन के लिए कुमाऊं आयुक्त से समय लेकर चर्चा कर लें। इसके बाद अविलंब आगामी बोर्ड बैठक में इस पर कार्रवाई करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed