{"_id":"6a75f6cccdfd247b520d631e","slug":"iran-supreme-leader-health-is-mojtaba-khamenei-critically-ill-israeli-media-claims-spark-speculation-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है? इस्राइली मीडिया के दावे से मची हलचल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है? इस्राइली मीडिया के दावे से मची हलचल
Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
सार
Mojtaba Khamenei Health Update: इस्राइली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, ईरान की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के सत्ता ढांचे में बड़ा बदलाव होने वाला है, या फिर यह सिर्फ अपुष्ट दावों और अटकलों का हिस्सा है? आइए,सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की तबीयत को लेकर इस्राइली मीडिया में सामने आई खबरों ने पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ईरान की सरकार या किसी आधिकारिक एजेंसी ने अब तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें- Iran: ईरान के केश्म द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई, तेहरान के नेताओं ने किया इनकार; रिपोर्ट में बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या इस्राइली मीडिया ने क्या दावा किया है?
इस्राइल के चैनल-14 और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि ईरान के सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Iran: ईरान के केश्म द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई, तेहरान के नेताओं ने किया इनकार; रिपोर्ट में बड़ा दावा
विज्ञापन