फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च का महीना किसे बनाएगा मालामाल, जानने के लिए पढ़ें पूरे महीने का राशिफल

Wed, 01 Mar 2017 09:36 AM IST
राकेश्ा झा/टीम डीजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश्ा झा/टीम डीजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
monthly rashiphal march 2017
राश‌िचक्र

मार्च महीने की शुरुआत मंगल ग्रह के राश‌ि पर‌िवर्तन के साथ हो रहा है। मंगल अपनी राश‌ि मेष में आएंगे जबक‌ि महीने के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य अपने म‌ित्र गुरु की राश‌ि मीन में पहुंचेंगे। ग्रहों के राश‌ि पर‌िवर्तन का इस महीने आपकी राश‌ि पर क्या असर पड़ेगा, जानने के ल‌िए पढ़ें मार्च महीने का राश‌िफल।

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा

monthly rashiphal march 2017
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आपकी राश‌ि के स्वामी मंगल का संचार राश‌ि में होने से इस महीने आप काफी उत्साह‌ित और उर्जावान रहेंगे। ले‌क‌िन क्रोध और उग्रता भी आपमें रहेगी जो आपको कई बार परेशान कर सकती हैं। महीने के पहले भाग में आप अपने प्रयासों से कई रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। कई महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता म‌िलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आर्थ‌िक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। महीने के मध्य में सूर्य का संचार राश‌ि से बारहवें घर में होगा। यह स्‍थ‌ित‌ि बताती है क‌ि महीने के पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध आपके ल‌िए संघर्षपूर्ण रह सकता है आपको अपनी सेहत का व‌िशेष ध्यान रखना होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। पेट संबंधी परेशानी की भी आशंका है ऐसे में खान-पान का ध्यान रखें। पार‌िवार‌िक जीवन में समरसता बनाए रखने के ल‌िए क्रोध और उत्तेजना पर न‌ियंत्रण रखें।

वृष राश‌िः गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है

monthly rashiphal march 2017
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंक‌ि स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है, क‌िसी पर भी आंखें बंद करके यकीन न करें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आर्थ‌िक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्‍थ‌ित‌ि बनी रहेगी। इस महीने संयम बनाए रखें नहीं तो क‌िसी से व‌िवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः खर्च बढ़ेंगे जबक‌ि आय में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी

monthly rashiphal march 2017
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

महीने का पहला भाग आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा, आपके कई अधूरे और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ और उन्नत‌ि के अवसर म‌िलेंगे। लेक‌िन आपको सेहत और धन के मामले में इस महीने काफी समझदारी और सतर्कता के साथ चलना होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों की वजह से आपको मानस‌िक परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे जबक‌ि आय में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी ऐसे में आपको क‌िसी से आर्थ‌िक लेन-देन भी करना पड़ सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने के ल‌िए संयम से काम लेना होगा।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः जोख‌िम वाले कामों से दूर रहें

monthly rashiphal march 2017
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

यह महीना आपके ल‌िए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको अपना बजट संभालकर चलना होगा नहीं तो आर्थ‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में काम का दबाव बना रहेगा। महीने के उत्तरार्द्ध के बाद स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी, अध‌िकार‌ियों से सहयोग एवं लाभ पा सकते हैं। जोख‌िम वाले कामों से दूर रहें और वाहन चलाते समय भी दूर रहें इससे दुर्घटना की आशंका से बचे रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed