फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने यह सप्ताह किस राशि के लिए लाया हैं खुशी का संदेश और किसको करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना

Wed, 15 Mar 2017 05:26 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Wed, 15 Mar 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 13 march to 19 march
राश‌िचक्र

मार्च का तीसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए लगभग मिला जुला रहेगा। लेकिन दो राशियों के लिए काफी शुभ हैं। बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। चुनौतियों से करना होगा सामना या फिर थोड़ी मेहनत से ही हो जाएंगे सफल।  

मेष राश‌ि: कार्य पूरे करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत

weekly rashiphal 13 march to 19 march
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी| आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की| चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है| अपने क्रोध को काबू में रखें और किसी भी परिस्थिति में अपना आपा ना खोंए| परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा| इस सप्ताह आपके लिए एक ज़रूरी सलाह– कठिन परिस्थितियों से दूर रहें|

वृष राश‌ि: लाभकारी होगा सप्ताह

weekly rashiphal 13 march to 19 march
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आप खुद को पहचान सकेंगे और जिससे जीवन का सतहीपन समाप्त होने के आसार हैं| आप वास्तविकता की खोज में हैं जिसमें आपकी सहज ज्ञान क्षमता आपका सही मार्गदर्शन कर सकती है| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा क्योंकि आपकी सहज ज्ञान क्षमता में और भी निखार आएगा| अपने कार्यों में आने वाली छोटी मोटी रूकावटों का भी अपनी बुद्धिमत्ता और सकारात्मकता से सामना करेंगे| इस सप्ताह आप ऐसा कुछ पा सकेंगे जिसे आप काफी लम्बे समय से पाना चाहते थे| आप इस सप्ताह आत्मिक संतुष्टि महसूस करेंगे|

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: सेहत के प्रति अधिक ध्यान रखने की जरूरत

weekly rashiphal 13 march to 19 march
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह आप अपने परिवार व मित्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं। आस-पास सभी को आप आकर्षित कर सकेंगे और कई नए दोस्त भी बनाएंगे। आपके किसी करीबी मित्र को आपकी सहायता कि ज़रूरत पड़ सकती है। इस सप्ताह थोड़ा अपनी सेहत का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से इस हफ्ते सप्ताह आपको तकलीफ उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें। कामकाज व आर्थिक स्थिति के मामले में सप्ताह का समय सामान्य बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि: कैरियर संबंधित निर्णय लेने से पहले पूरी शोध कर लें

weekly rashiphal 13 march to 19 march
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

इस सप्ताह आपके यात्रा पर जाने के आसार बनते नज़र आ रहे हैं। यदि आप परिवार या मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय एकदम उपयुक्त है। इस यात्रा की मदद से आप अपने प्रियजनों से मिल सकेंगे। आपकी उर्जा में भी वृद्धि होगी। कैरियर संबंधित किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी तरह से शोध कर लें और जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी दोस्त या घर के बड़े-बुजूर्गों की राय आपको सही मार्ग दिखा सकती है। खर्च बढ़ने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें, सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed