तस्वीरों में देखिए ऐसे-ऐसे डॉगी, जो बेहद खास हैं और इन पर आपका दिल आ जाएगा। कोई जापान से आया है, अमेरिका से आया तो कोई पाकिस्तान से।
चंडीगढ़ में सेक्टर -10 स्थित लेजर वैली में रविवार को चंडीगढ़ कैनल क्लब की ओर से डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य जगह के 275 डॉग आए।
वीक एंड होने के कारण लेजर वैली में शहर के अलावा पर्यटकों का भी जमावड़ा डॉग शो देखने के लिए लगा रहा। शो को देखने 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। वहीं, आस्कर ने चौथे साल भी डॉग शो के दौरान बेस्ट ऑफ ब्रीड का खिताब जीता।
इस डॉग के मालिक सोनू का कहना है कि साल 2014 से आस्कर जीतता आ रहा है। आस्कर ने पिटबुल ब्रीड में यह खिताब जीता है। डॉग शो में जापान से लाए ट्वाय पुअल ब्रिड डॉग आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली के संजीव कुमार यह डॉग ब्रिड लेकर आए।
ग्रेट डेन, रॉट विलर, अमेरिकन क्रॉकर, अमेरिकन बुली, पाकिस्तानी बुली, यॉर्कशा टैरियर, ट्वयपॉम, अफगान होंड, सिटजो, गोल्डन रिट्रीवर, तिब्बतीयन मिसचीफ, ट्वायपूडल, वीगल, सहित 50 से ज्यादा नस्ल के डॉग्स शो में आए।