64वें
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है।
अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला वहीं
सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। जानिए इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कौन सी फिल्म कौन सा अवॉर्ड ले गई।
अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को हिंदी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
सोनम कपूर और आदिल हुसैन को ज्यूरी की तरफ से स्पेशल मेंशन भी मिला। आदिल हुसैन को 'मुक्ति भवन' के लिए और सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए के लिए मेंशन मिला।
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का अवॉर्ड भी इस बार बॉलीवुड की झोली में आया। नागेश कुकुनूर की फिल्म 'धनक' को ये अवॉर्ड मिला। बेस्ट एनीमेशन फिल्म का अवॉर्ड 'हम चित्र बनाते हैं' को मिला।
जायरा वसीम को 'दंगल' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सामाजिक मुद्दे पर आधारिक बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड शूजित सरकार की 'पिंक' को मिला।