बॉलीवुड ऐसी जगह जहां अगर हर फिल्म हिट ना हो तो लोग एक्टर्स को भूलने लगते हैं। ऐसे में उनके दिल में जगह बनाने के लिए जरूर है कि एक्टर्स अच्छी फिल्में देते रहें। अब जैसे इन सितारों को ही ले लिजिए। इनकी फ्लॉप फिल्मों का नबंर इतना बढ़ता जा रहा है कि करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया है।
रणबीर कपूर की 'ये जवानी है दीवानी' के बाद एक भी हिट फिल्म नहीं आई है। उनकी 'रॉय', 'बेशर्म', 'बॉम्बे वेलवेट' और 'तमाशा' बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिटी थी। पिछले साल आई 'ऐ दिल है मुश्किल' भी कोई खास कमाल नहीं कर सकी।
एक वक्त बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रही कटरीना के पास अब ज्यादा फिल्में भी नहीं हैं। 'फितूर', 'फैंटम' और 'बार बार देखो' के पिटने के बाद कटरीना को भी एक हिट फिल्म जल्द ही चाहिए।
शाहिद कपूर का करियर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अगर उनकी एक फिल्म हिट होती है तो दूसरी उतनी ही बड़ी फ्लॉप साबित होती है। जैसे 'हैदर' के बाद 'शानदार' आई और 'उड़ता पंजाब' के बाद 'रंगून'।
नेशनल अवॉर्ड विनर और लेडी खान कही जाने वाली विद्या को हिट फिल्म दिए एक अरसा हो गया है। 2012 में आई उनकी फिल्म 'कहानी' के बाद उनकी सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। उनकी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' से ना ही सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं।