एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत अलग हो गए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। अभी कुछ दिन पहले सुशांत ने भी एक टी-शर्ट के जरिये सभी को बता दिया था कि वो सिंगल है।
दोनों होमी अदजानिया की फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान नजदीक आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया। फिल्मी पार्टियों में भी दोनों की नजदीकियां कई बार देखी गई हैं।
लेकिन अब लगता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ नागवार गुजर रहा है। सुनने में आ रहा है कि कृति सुशांत के रवैये से काफी परेशान हो गई थीं।
सुशांत के बदलते मूड ने उन्हें परेशान कर दिया था। दोनों के बीच दूरियां भी काफी आ गई थीं। इसलिए रिश्ते को खींचने की बजाय दोनों ने ब्रेकअप करना सही समझा।
सुशांत इससे पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को डेट कर रहे थे। दोनों 7 साल तक साथ थे लेकिन सुशांत के फिल्मों में आने के बाद अंकिता से उनका ब्रेकअप हो गया था।