बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। विनोद की जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनकी जिंदगी किस्सों से भरी पड़ी है।
जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक
पाकिस्तान में जन्म
विनोद खन्ना का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल व्यापारी थे।बचपन में विनोद खन्ना काफी शर्मीले स्वभाव के थे। बचपन में स्कूल के दौरान एक टीचर ने उन्हें एक नाटक में जबरदस्ती उतार दिया था। उस समय उन्हें विनोद खन्ना की एक्टिंग काफी पसंद आई।
जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक
3 of 13
विनोद खन्ना, नरेंद्र मोदी
बनना चाहते थे इंजीनियर
विनोद खन्ना एक इंजीनियर बनना चाहते थे। उनके पिता उन्हें बिजनेसमैन बनाना चाहते थे। जबकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विनोद अभिनेता बने, फिर सन्यासी बने, फिर अभिनेता बने और अब नेता हैं।
जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक
कॉलेज की दोस्त से की शादी
कॉलेज के दिनों में विनोद खन्ना काफी हैंडसम दिखते थे। कॉलेज के दिनों से उनका रुझान फिल्मों की ओर हो गया था। वे थियेटर करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गीतांजली से हुई, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी की।
जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक
पहली फिल्म में बने विलेन
किस्मत से विनोद खन्ना की मुलाकात एक पार्टी में निर्माता और निर्देशक सुनील दत्त से हुई। सुनील दत्त उन दिनों फिल्म ‘मन का मीत’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। सुनील दत्त ने उन्हें विलेन का रोल ऑफर किया। जिसे विनोद खन्ना ने स्वीकार कर लिया।