अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी साल की सबसे बड़ी खबर बन गई। 50 मेहमानों के बीच रॉयल शादी करने का आइडिया अनुष्का का था। वो भीड़-भाड़ से दूर शादी करना चाहती थीं। इसके लिए विरुष्का ने 4 महीने पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी।
अनुष्का की शादी में मेहमानों पर 'विराट' खर्च, दिया कीमती गिफ्ट, वेडिंग प्लानर ने खोले कई और राज
अपनी शादी के लिए विराट और अनुष्का ने दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन और उनके फोटोग्राफर पति रदिक से कॉन्टैक्ट किया। हाल ही में देविका ने एक वेबसाइट से बात करने के दौरान शादी को लेकर कई खुलासे किए।
Congratulations to @imVkohli & @AnushkaSharma, as they embark on their New Journey together. My SandArt at Puri beach in Odisha . #VirushkaWEDDING #Virushkakishadi pic.twitter.com/Cjvd2q2OHu
देविका ने बताया कि अनुष्का और विराट की शादी बहुत स्पेशल थी। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका के मुताबिक, इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।
Check out @imVkohli haldi 😍😍😍😍 #Virat #ViratKohi #virushkaKiShadi #VirushkaWeddding pic.twitter.com/ouXCF1IHvu
देविका ने बताया, 'मुझसे अनुष्का ने मेरे प्लानर शादीस्क्वैड के जरिए कॉन्टैक्ट किया। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। अनुष्का ने हमें इसलिए चुना, क्योंकि वे बहुत ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं।'
पढ़ें- कंडोम कंपनी ने विराट-अनुष्का के लिए भेजा खास मैसेज, जानकर शर्मा जाएंगे नए नवेले दूल्हा-दुल्हन
अनुष्का ने देविका से साफ कहा था कि वो ये सेलिब्रेशन सिर्फ फैमिली के लिए कर रही हैं। उन्हें किसी को दिखाना या इंप्रेस नहीं करना है। देविका ने ये भी बताया कि विरुष्का की शादी में आए मेहमानों को क्या गिफ्ट दिया गया है।